धनबाद: सूर्या रियलकॉन सुपर डिवीजन टी-20 टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर डीएसए का कब्जा
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद क्रिकेट एसोसिSशन की ओर से आयोजित सूर्या रियलकॉन सुपर डिवीजन टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल डीएसए रेलवे और टीसीए के बीच मंगलवार 23 मई को धनबाद के रेलवे ग्राउंड में खेला गया. डीएसए की टीम ने टीसीए को 75 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. टीसीए की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. डीएसए रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 160 रन बनाए. डीएसए की ओर से आमिर हाशमी ने 30 गेंद पर नाबाद 50 रन और सी एम झा ने 19 गेंद पर नाबाद 23 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीसीए की टीम 15.4 ओवर में 85 रन बना कर ऑल आउट हो गई. टीसीए की ओर से सर्वाधिक हिमांशु शर्मा 14 गेंद में 23 रन और कृष्णा ने 10 गेंद में 16 रन बनाए. डीएसए की ओर से सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले मनीष वर्धन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मनीष ने 3 ओवर में14 रन देकर 3 विकेट झटके. विजेता टीम को मुख्य अतिथि धनबाद रेल एस पी आलोक प्रियदर्शी ने ट्रॉफी व नगद 5 हजार का पुरस्कार प्रदान किया, जबकि उप विजेता टीसीए की टीम को रेलवे के सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार ने ट्रॉफी के साथ 3 हजार का नगद पुरस्कार दिया. मौके पर एडीआरएम आशीष झा, डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव विनय सिंह, उपाध्यक्ष बी एच खान, सुनील सिंह, 1 संजीव राणा, रत्नेश सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment