टीसीए ने न्यू स्टेशन रिक्रिएशन क्लब को पांच रन से हराया
दूसरे सेमीफाइनल टाटा क्रिकेट एकेडमी ने न्यू स्टेशन रिक्रिएशन क्लब को पांच रन से हराया. न्यू स्टेशन रिक्रिएशन क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टाटा क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 173 रन बनाए. जिसमें विभूति भास्कर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंद पर 89 रन का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू स्टेशन रिक्रिएशन क्लब की टीम 20 ओवर में 168 रन ही बना सकी. टीसीए के मिथिलेश कुमार ने अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर तीन विके झटके. उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-free-the-government-land-from-the-land-mafia-and-settle-the-displaced-aparna/">धनबाद: भू-माफिया से सरकारी जमीन मुक्त कर विस्थापितों को बसाएं- अपर्णा [wpse_comments_template]

Leave a Comment