Search

 
 
 

धनबाद: डीएसई ने किया था शो-कॉज, 200 शिक्षकों ने दिया स्पष्टीकरण

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) चालू वर्ष में मार्च महीने तक विद्यालय विकास अनुदान राशि लैप्स करने के मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक के शो-कॉज पर 369 प्रभारी प्रधानाध्यापकों और स्कूल के वरीय शिक्षकों में से लगभग 200 प्रभारी व शिक्षकों ने शनिवार 2 जुलाई को अपना स्पष्टीकरण डीएसई कार्यालय में जमा करा दिया. स्पष्टीकरण जमा करने का अंतिम दिन होने की वजह से कार्यालय में सुबह से ही प्रभारियों व शिक्षकों की गहमागहमी बनी रही. अधिकतर प्रभारी व शिक्षक स्कूल का समय समाप्त होने के बाद अपना स्पष्टीकरण जमा कराने कार्यालय पहुंचे थे, जिस वजह से दोपहर बाद भीड़ और बढ़ गई. शाम के पांच बजे तक लगभग 200 शिक्षकों ने अपना स्पष्टीकरण जमा कराया.

  डीएसई ने दी थी वेतन रोकने व निलंबन की चेतावनी

जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सभी शिक्षकों का स्पष्टीकरण लेटर सोमवार 4 जुलाई को कार्यालय खुलने पर रजिस्टर में चढ़ाया जाएगा. उसके बाद स्पष्टीकरण जमा करने वाले शिक्षकों की सही संख्या का पता चलेगागी. हालांकि अब भी लगभग 150 से अधिक शिक्षकों ने स्पष्टीकरण नहीं दिया है. बता दें कि 27 जून 2022 को स्पष्टीकरण के नोटिस में डीएसई इंद्र भूषण सिंह ने स्पष्ट कर दिया था कि 3 जुलाई तक किसी भी सूरत में स्पष्टीकरण जमा कर दें, अन्यथा वेतन रोक दिया जायेगा. उन्हें निलंबित करने की कार्यवाही भी की जाएगी. 3 जुलाई रविवार होने के कारण शिक्षकों के पास शनिवार की शाम तक ही स्पष्टीकरण जमा करने का समय था. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-truck-rams-bike-riding-couple-on-delhi-kolkata-nh-wife-dies/">धनबाद:

दिल्ली-कोलकाता एनएच पर ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पत्नी की मौत [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही