Search

 
 
 

धनबाद:  डीएसपी अमर पांडेय ने स्केटिंग खिलाडियों को किया प्रोत्साहित

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) डीएसपी -1 ने मंगलवार 18 अप्रैल को मोहाली में 2 मई से होने वाले आल इंडिया इंटर डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग लेनेवाले बच्चों का उत्साह वर्धन किया. ज्ञात हो कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिला तथा राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए धनबाद जिला रोलर स्केटिंग संघ ने 9 खिलाडियों का चयन किया है. बच्चों को प्रशिक्षक शिव कुमार महतो की देख रेख में लगातार अभ्यास कराया जा रहा है. चयनित खिलाडियों में मोंटफोर्ट अकादमी आमाघाटा के प्रिशा ओझा तथा रूद्रश्रेष्ठ,  मानविक राज, कार्मेल स्कूल की अराइना त्रिवेदी, दिल्ली पब्लिक स्कूल के रुद्रांश शर्मा, मोंटफोर्ट अकादमी राजगंज के आर्यन डागा के अलावा आर्यन यादव तथा अनिकेत प्रताप सिंह शामिल हैं. यह जानकारी धनबाद जिला रोलर स्केटिंग संघ के सचिव शिव कुमार पांडेय ने दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही