Search

 
 
 

धनबाद: जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में डीएसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं

 
Dhanbad: गोविंदपुर में श्री हरदेवराम धर्मशाला में डीएसपी शंकर कामती की अगुवाई में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम हुआ. इसमें कई लोगों ने घर में पानी घुसने की समस्या दूर करने की शिकायत की. लिखित शिकायत दिया कि एनएचएआई की लापरवाही से पिछले दो दिनों की बारिश से घरों और प्रतिष्ठानों में पानी घुस रहा है और घरेलू सामान की क्षति हो रही है. इस समस्या को दूर किया जाय. डीएसपी एवं पुलिस इंस्पेक्टर रुस्तम अली ने घरों में पानी घुसने के मामलों को प्रोजेक्ट डायरेक्टर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. कहा कि बारिश के पूर्व समस्या का समाधान हर हाल में करा दिया जाएगा. बलराम साव व अनूप साव ने शिकायत की कि नालियां इस कदर बना दी गई हैं कि उसमें बारिश का पानी नहीं घुसता है. ओमप्रकाश बजाज ने आवेदन देकर कहा कि जीटी रोड के सर्विस लेन को रतनपुर से लेकर कौआबांध तक खाली कराया जाए. बाजार इलाके में जीटी रोड के सर्विस लेन में गैरेज खोल दिए गए हैं. इससे आने-जाने में भारी फजीहत होती है और सड़क जाम लग रहा है. डीएसपी और सीओ धर्मेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि प्रशासन किसी की रोजी-रोटी उजाड़ना नहीं चाहता, पर गोविंदपुर बाजार इलाके में अब कोई उपाय नहीं है. हर हाल में सर्विस लेन को खाली कर दिया जाएगा. शिवपुर की एक महिला ने शिकायत की कि पति और सास ने मिलकर उसे घर से बाहर निकाल दिया है. अब वह दर-दर भटक रही है. एक महिला ने शिकायत की कि उसके पति का चाची से संबंध हो गया है और अब वह उसे छोड़ देना चाह रहा है. बरवाअड्डा और गोविंदपुर थाना से संबंधित इस तरह के 30 मामले सामने आए. सिटी एसपी अजीत कुमार ने कहा कि पुलिस से संबंधित सभी समस्याओं का निष्पादन कर दिया जाएगा. इस दौरान सीओ धर्मेंद्र कुमार दुबे, डीएसपी शंकर कामती, इंस्पेक्टर रुस्तम अली, सर्किल इंस्पेक्टर सीमा कुमारी, साइबर इंस्पेक्टर असीम कमल टोपनो, बरवाअड्डा थानेदार सुनील कुमार रवि आदि ने जन समस्याओं को सुना. कई समस्याओं का समाधान भी किया गया. इसे भी पढ़ें –  अफगानिस्तान">https://lagatar.in/earthquake-of-5-9-magnitude-hits-afghanistan-earth-quakes-in-many-countries-including-indias-jk-and-delhi/">अफगानिस्तान

में 5.9 तीव्रता का आया भूकंप, भारत के J&K व दिल्ली समेत कई देशों की हिली धरती
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही