Search

 
 
 

धनबाद : अवैध खनन रोकने को बनी डीएसआर

 
Dhanbad : धनबाद जिले में अवैध खनन पर रोक के लिए गुरुवार को सबडिवीजन स्तरीय बैठक हुई. समाहरणालय सभागार में हुई इस बैठक की अध्यक्षता डीसी माधवी मिश्रा ने की. बैठक में अवैध खनन पर रोकथाम व खनन को सुचारू रूप से चलाने के लिए लघु खनिजों (बालू छोड़कर) पर तैयार जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट (डीएसआर) पर चर्चा की गई. खनन विभाग के अधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से डीएसआर को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया. डीसी ने कहा कि जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करने में निर्धारित नियमों, मानदंडों का अक्षरश: पालन करें. बताया गया कि रिपोर्ट तैयार करने के लिए सभी साइटों का फिजिकल वेरिफिकेशन किया गया. संभावित सभी साइटों का रूट प्लान भी तैयार किया गया है. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, चास एसडीओ उदय रजक, खनन पदाधिकारी मिहिर सलकर, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण के पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-raised-objection-to-om-birla-regarding-emergency-motion-in-lok-sabha/">राहुल

गांधी  ने लोकसभा में आपातकाल वाले प्रस्ताव को लेकर ओम बिरला के समक्ष आपत्ति जताई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही