Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार 25 जनवरी को जीटी रोड पर भारी वाहनों की जांच की गई. जांच में ओवरलोडिंग, बिना वैध परमिट, टैक्स, इंश्योरेंस व पोल्यूशन (पीयूसी) आदि के कागजात खंगाले गए. गड़बड़ी पाये जाने पर भारी वाहनों से लगभग 15 लाख रुपये से अधिक की फाइन वसूली गई. जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जीटी रोड पर मैथन टोल प्लाजा से तोपचांची तक भारी वाहनों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के तहत भारी वाहनों के कागजात की जांच की गई और लगभग 15 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया. अभियान में जिला परिवहन विभाग के कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : डीटीओ ने भारी वाहनों की जांच में वसूला 15 लाख जुर्माना
Last Updated: Jan 25, 2023 12:00 AM (IST)