Search

 
 
 

धनबाद: ग्रामीणों की सजगता से जलमीनार की टंकी चोरी का प्रयास विफल

 
Topchachi : तोपचांची (Topchachi ) तोपचांची थाना क्षेत्र में मंगलवार 24 जनवरी की देर रात तांतरी पंचायत के कुडामु पानी टंकी के पास सोलर जल मीनार पर लगी टंकी चोरी का प्रयास ग्रामीणों की  सजगता से विफल हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि रात लगभग 1 बजे 4 चोर सोलर जल मीनार पर लगी टंकी चुराने के प्रयास में मीनार पर चढ़े थे. तभी कुछ आवाज होने पर आस-पास के लोग वहां पहुंच गए. लगों ने उन अजनबियों से पूछताछ की तो सभी घटना स्थल पर सुपर स्प्लेंडर बाइक छोड़ कर भाग निकले. चोर मीनार पर लगी टंकी के पाइप कनेक्शन को काट चुके थे. परन्तु ग्रामीणों के जुटने के कारण असफल रहे. क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ गया है

     पहले भी हो चुकी है जल मीनार से चोरी

[caption id="attachment_536605" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/jabt-bike-top-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> घटनास्थल से जब्त बाइक[/caption] घटनास्थल से जब्त बाइक नंबर प्लेट को हटा दिया गया है. बाइक की चेचिस तथा इंजन पर लिखे नंबर को भी चोरों ने चालाकी से हटा दिया है. कुछ माह पहले भी जल मीनार से सोलर पैनल की चोरी हो चुकी है. शिकायत तोपचांची थाने पर दर्ज है. इस जल मीनार से लगभग 40 घरों के लोग पानी लेने आते थे. परन्तु जल मीनार में चोरी के बार बार प्रयास से लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई है. तातंरी पंचायत के मुखिया द्वारिका प्रसाद महतो ने कहा कि बाय-पास रोड में लगातार गलत काम करने वाले लोगों का आना जाना लगा रहता है. तोपचांची पुलिस क्षेत्र में गश्ती करे तो चोरों पर अंकुश लग सके. सूचना मिलने पर तोपचांची पुलिस घटना स्थल पहुंची. घटना की जानकारी ली व ग्रामीणों द्वारा जब्त सुपर स्प्लेंडर बाइक को थाना ले गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही