Maithon : निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने कहा कि भाजपा की विधायक होने के चलते राज्य सरकार उनके उठाए जन मुद्दों की उपेक्षा कर रही है. उन्होंने 12 जून को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मंगलवार को मुगमा डाक बंगला में भाजपा एग्यारकुंड मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा, जिसमें पार्टी के सभी 7 मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे. सम्मेलन केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी. साथ ही राज्य की हेमंत सरकार की जन विरोधी नीतियों को भी जनता तक पहुंचाने पर बात होगी. निरसा में व्याप्त पेयजल संकट के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि इस मुद्दे पर पेयजल मंत्री से बात हुई थी. उन्होंने समस्या समधान के लिए जल्द पहल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ. अफसर भी राज्य सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं. आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकेगी.
सांसद प्रतिनिधि की हुई फजीहत
प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा एग्यारकुंड मंडल के प्रवक्ता अर्जुन सिंह ने विधायक के समक्ष खूब हंगामा किया. ईसीएल मुगमा एरिया के सांसद प्रतिनिधि डीएन पाठक को मंच से हटाने पर वह अड़ गए. कहा कि कापासारा में मजदूरों की लड़ाई में साथ देने की बजाय उन्होंने आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक के पक्ष में काम किया. आरोप लगाया कि मजदूरों पर मामला दर्ज कराने में भी अहम भूमिका निभाई. बाद में कुछ नेताओं ने सिंह को समझाकर शांत कराया. प्रेसवार्ता में राजेश चौधरी, भूपेंद्र सिंह, डब्लू बाउरी, रंजीत मोदी, डीएन पाठक आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :
धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-aims-to-win-400-seats-in-the-lok-sabha-elections-pn-singh/">धनबाद : लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने का भाजपा का लक्ष्य- पीएन सिंह [wpse_comments_template]
Leave a Comment