Search

 
 
 

धनबाद : समर्पण व त्याग की बदौलत अभाविप को मिला सबसे बड़े छात्र संगठन का मुकाम- विनोद

 

स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता मिलन समारोह में  वर्षों बाद मिले नए-पुराने सदस्य

Dhanbad : धनबाद के स्वामी सहजानन्द नगर में 9 जुलाई को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय छात्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. स्वामी सहजानन्द सरस्वती सेवा ट्रस्ट में आयोजित समारोह में नए व पुराने कार्यकर्ता वर्षों बाद मिले और एक- दूसरे का हालचाल पूछा. मौके पर रांची से आए 6 कवियों ने एक से बढ़कर एक कविताएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिंह ने कहा कि अभाविप अपने स्थापना काल से ही छात्र हित में कार्य कर 75 वर्षों की यात्रा पूरी की है. संगठन शक्ति और छात्र नेताओं के समर्पण व त्याग की बदौलत यह विश्व का सर्वाधिक बड़ा छात्र संगठन बन गया है. जिला प्रमुख संजय सिंह ने कहा कि अभाविप को अनुशासन और कार्यपद्धति से जाना जाता है. दुनिया का यह एकमात्र छात्र संगठन है जिसमें शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण है. मौके पर अभाविप के बीबीएमकेयू संयोजक विवेक पाठक, विभाग संगठन मंत्री बबन बैठा, विभाग संयोजक शिवम सिंह, जिला संयोजक नीरज निखिल, महानगर संगठन मंत्री गोविंद साव सूर्यवंशी, आकाश सिंह, जूही शर्मा, कंचन चौहान, अंशु तिवारी, किशोर झा समेत अभाविप के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

कवियों ने अपनी प्रस्तुति से किया मंत्रमुग्ध

समारोह के अंत में रांची से आए कवियों ने एक से बढ़कर एक कविताएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. कवियों में कुमार संजय, चंदन प्रजापति, अंकिता विन्दा, मीना बंधन, शालिनी सहबा और हर्षित राजवीर सिंह शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-free-health-checkup-of-60-people-in-the-camp-of-bengali-welfare-committee/">धनबाद

: बंगाली कल्याण समिति के शिविर में 60 लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही