Search

 
 
 

धनबाद : चालकों की हड़ताल से दूसरे दिन भी नहीं चले वाहन, यात्री परेशान समेत 5 खबरें एक साथ

 
Dhanbad : केंद्र सरकार के नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ वाहन चालकों का चक्का जाम आंदोलन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. धनबाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों पर वाहन नहीं चले, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बस और ऑटो चालकों की हड़ताल से रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. काफी इंतजार के बाद भी जब कोई साधन नहीं मिला, तो लोग पैदल ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए.

निजी कार चालकों ने मधुबन में किया जोरदार प्रदर्शन

[caption id="attachment_827022" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/driver-pradarshan-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मधुबन में प्रदर्शन करते कार चालक[/caption] Madhuban (Dhanbad) : केंद्र सरकार के नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ निजी कार चालकों ने मंगलवार को धनबाद के मधुबन में महेशपुर पेट्रोल पंप के समीप फोरलेन पर विरोध प्रदर्शन किया. केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ड्राइवरों के समर्थन में आए कांग्रेस नेता चंडी गयाली ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार नए कानून लाकर कभी किसानों को, तो कभी युवाओं को परेशान कर रही है. तानाशाह सरकार ने अब ड्राइवरों को निशाना बनाया है. उन्होंने चालकों से एकजुट होकर आंदोलन तेज करने की अपील की. प्रदर्शन में गौतम भुइयां, प्रमोद, महेंद्र, आजाद, कार्तिक, एजाहरूल सहित बड़ी संख्या में वाहन चालक शामिल थे.

नए कानून के विरोध में मैथन के ऑटो चालक रहे हड़ताल पर

[caption id="attachment_827023" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/hit-maith.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कुमारधुबी में प्रदर्शन करते ऑटो चालक[/caption] Maithon : नए हिट एंड रन कानून के विरोध में कुमारधुबी, चिरकुंडा, मैथन मोड़ के ऑटो व टेंपो चालक मंगलवार को हड़ताल पर रहे. इसके चलते आमजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कुमारधुबी में ऑटो चालकों ने जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. कहा कि जब तक यह कानून वापस नहीं होगा हड़ताल जारी रहेगी. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ऑटो चालक शामिल थे.

बोकारो : हड़ताल से शहर से लेकर गांव तक परेशान रहे यात्री

[caption id="attachment_827026" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/hit-bok.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बोकारो के कसमार में विरोध प्रदर्शन करते ऑटो चालक[/caption] Bokaro : हिट एंड रन कानून के खिलाफ बोकारो के ट्रक और ऑटो चालकों की हड़ताल से शहर से लेकर गांव तक के लोग परेशान रहे. चालकों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया. सभी ने नए कानून की आलोचना करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बोकारो के उकरीद मोड़, सेक्टर चार, सेक्टर नाइन मोड़ से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जैनामोड़ फोरलेन चौक, कसमार शिवजी चौक, पेटरवार तेनु चौक पर ऑटो चालकों ने प्रदर्शन किया. उकरीद मोड़ के पास एक घंटे तक वाहन चालकों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध किया. कसमार तीनकोनिया चौक पर ऑटो चालक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रमेश चन्द्र महाराज के नेतृत्व में ऑटो चालकों ने प्रदर्शन किया.

नए कानून के विरोध में गिरीडीह-दुमका एनएच दो घंटे रहा जाम

[caption id="attachment_827028" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/hit-gir.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गिरिडीह-दुमका एनएच जाम करते वाहन चालक[/caption] Bengabad (Giridih) : नया हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक चालकों ने बेंगाबाद के बोरोटांड़ में गिरीडीह-दुमका एनएच 114 ए को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. सुबह में दो घंटे तक एनएच जाम रहने से मुसाफिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बेंगाबाद बीडीओ निशा कुमारी, सीओ राजेश डुंगडुंग, पुलिस इंस्पेक्टर ममता कुमारी, थाना प्रभारी विकास पासवान ने पहुंचकर जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन आंदोलनकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी. बाद में प्रशासनिक अधिकारियों की सख्ती पर जाम हटा लिया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-agitation-against-hit-and-run-law-continues-for-the-second-day-arson-road-jam-pedestrians-disturbed/">धनबाद

: हिट एंड रन कानून के खिलाफ आंदोलन दूसरे दिन भी जारी, आगजनी-सड़क जाम, परेशान हुए राहगीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही