Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में अवैध खनन से फिर कांफी धरती, भू-धंसान से 100 मीटर के दायरे में दरार, दो मरे

 
निरसा के चापापुर के 9 नंबर और बैजना की 14 नंबर बंद खदानों में भू-धंसान
Nirsa : ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत चापापुर कोलियरी के बंद 9 नंबर और बैजना कोलियरी के बंद 14 नंबर खदान में शुक्रवार 28 जुलाई की सुबह अवैध उत्खनन स्थल के पास लगभग एक 100 मीटर के दायरे में भू धसान होने से अफरा-तफरी मच गई. सूचना है कि भूधसान के समय अवैध खनन जारी था. जिसके कारण अवैध खनन कर रहे दो मजदूर की मौत हो गई. 4 लोग घायल भी हुए हैं. कोयला तस्करों ने आनन-फानन में मजदूरों के शव को गायब कर दिया. वहीं घायलों का गुपचुप तरीके से इलाज करवाया जा रहा है. मरने वाले मजदूर जामताड़ा और मधुपुर के बताए जा रहे हैं. जिसके कारण ज्यादा हो हल्ला नहीं मचा. घायल मजदूर गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बरवा के बताए जा रहे हैं. घटना के बाद अवैध उत्खनन स्थल पर सन्नाटा पसरा हुआ है. स्थानीय लोग कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं.

क्या कहते हैं ईसीएल पदाधिकारी

चापापुर कोलियरी के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह और बैजना कोलियरी के प्रबंधक संदीप कुमार ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है. जानकारी प्राप्त कर अग्रसर कार्रवाई की जाएगी.

तीन महीने पहले भी हुआ था भू धंसान

बता दें कि 29 अप्रैल को भी उक्त खदान में ही लगभग 300 मीटर के दायरे में भूधसान हुआ था. जिसमें देवियाना बाउरी टोला के 5 घरों में दरारे पड़ गई थी. कई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे. स्थानीय लोगों की मांग पर ईसीएल प्रबंधन ने अवैध उत्खनन स्थलों की भराई शुरू करवायी थी. लेकिन कुछ दिनों बाद कोयला तस्करों ने प्रदूषण का बहाना बनाकर प्रबंधन पर दबाव देकर अवैध उत्खनन स्थलों की भराई बंद करवा दी थी.

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार रोज़ाना की तरह शुक्रवार की अहले सुबह भी अवैध खनन करने वाले मजदूर खदान में कोयला काटने के लिए उतरे थे. अचानक जोरदार आवाज के साथ जमीन धंस गई. अवैध खनन कर रहे 2 मजदूर के ऊपर बड़ा सा पत्थर आ गिरा. जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं अन्य 4 मजदूर घायल हो गए. आनन-फानन में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने घायलों और मृतक के शव को खदान के बाहर निकाला.

भराई कार्य को प्रदूषण का बहाना बनाकर रुकवाया गया

29 अप्रैल को हुए भूधसान की घटना के बाद ग्रामीणों की मांग पर सीबीएच ग्रुप के अभिकर्ता, निरसा थाना प्रभारी स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने बैठक कर अवैध उत्खनन स्थलों की भराई शुरू करवाई थी. कुछ दिनों तक तो भराई का कार्य चला. परंतु जैसे ही एक खास कोयला तस्कर का खदान की भराई की स्थिति आई तो उसने ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों को आगे कर प्रदूषण का बहाना बनाकर भराई कार्य रुकवा दिया. उस वक्त कोलियरी प्रबंधन का कहना था कि एमपीएल की छाई के ऊपर मिट्टी डालने के बाद ही भराई का काम आगे बढ़ेगा. ना तो आज तक मिट्टी की भराई हुई और ना ही अवैध खनन स्थलों की भराई का काम ही शुरू हो पाया.

क्या कहते हैं देवियाना पंचायत के मुखिया

देवियाना पंचायत के मुखिया संदीप रविदास का कहना है कि 14 जून को उन्होंने डीसी, सीओ और निरसा थाना प्रभारी को पत्र लिखकर अवैध खनन रोकने की मांग की थी. कहा कि बाउरी टोला के लोगों को सरकारी जमीन देकर अन्यत्र बसाने और ईसीएल से घर का मुआवजा दिलवाने की मांग की थी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-punjab-police-reached-maithon-to-arrest-female-cyber-criminal/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : महिला साइबर अपराधी को पकड़ने मैथन पहुंची पंजाब पुलिस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही