Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बिचाली और चोकर के दाम में बढ़ोतरी से खटाल मालिकों की बढ़ी मुश्किलें

Advertisement
Advertisement
Ranjit kumar singh Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) चोकर और बिचाली की दरों में अचानक वृद्धि से खटाल मालिक और बिचाली विक्रेता काफी परेशान हैं. क्योंकि दूध अभी भी पुरानी कीमत पर ही बेची जा रही है. लगातार संवादाता ने धनबाद के हीरापुर स्थित झरना पाड़ा खटाल के खटाल मालिक मनोज यादव, कुलदीप यादव, संजय यादव, बबलू यादव, अजीत यादव और मन्नू यादव से बातचीत की. सभी का कहना था कि जुलाई महीने तक 200 रुपये की बिचाली लाता था तो 2 दिन में 6 जानवर आराम से भर पेट खाते थे. अब स्थिति ऐसी है कि 400 रुपये की बिचाली से दो दिन में छह जानवरों का पेट नही भरता. मवेशियों की हालत भी गंभीर बनी हुई है.

  चारा नहीं दे पाते हैं तो खेत में छोड़ देते हैं मवेशी

[caption id="attachment_396249" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/chara-300x210.jpeg"

alt="" width="300" height="210" /> महंगा चारा बेचने की चिंता में विक्रेता[/caption] उन्होंने कहा कि झरना पाड़ा खटाल के कई लोग अपने मवेशी को चारा नहीं दे पाने के कारण खेत में ही छोड़ देते हैं. अचानक बिचाली में 7 रुपये प्रति किलो और 50 किलो चोकर में 500 रुपये की वृद्धि के कारण कई लोग मवेशी बेचने की फिराक में हैं. क्योंकि वे मवेशी को चारा देने में असमर्थ हैं. उन्होंने कहा कि इस महंगाई के कारण रोजगार पर भी संकट आ गया है. क्योंकि दूध अभी भी पुरानी कीमत पर ही बेचा जा रहा है. जल्द ही बैठक कर दूध का दाम बढ़ाने पर विचार विमर्श किया जाएगा.

 अब 35 से 40 मन ही बिचाली मंगाते हैं विक्रेता

जेसी मल्लिक रोड स्थित तिवारी खटाल रोड के बिचाली विक्रेता विनोद यादव ने कहा कि पहले एक ट्रक में 75 से 80 मन बिचाली होती थी. लेकिन कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के कारण अब 35 से 40 मन ही बिचाली मंगाते हैं. क्योंकि मवेशी मालिक एक 60 किलो की जगह अब 30 किलो ही ले जाते हैं,जिससे व्यापार पर खतरा नजर आ रहा है.

 बढ़ती महंगाई के कारण लोग कर रहे त्राहिमाम

दूसरे विक्रेता अधिक यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बढ़ती महंगाई के कारण लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. प्रतिदिन खाद्य सामग्री के मूल्य में वृद्धि हो रही है. अब मवेशी के चारा के दाम में भी बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे बिचाली और दूध बिक्रेता दोनों काफी परेशान हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-hari-is-the-one-who-takes-away-the-sins-of-the-devotees-goswami/">धनबाद

: जो भक्तों के पापों का हरण कर लेते हैं, वही हरि हैं-गोस्वामी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही