Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बारिश की कमी से किसानों सहित मवेशियों पर भी मंडरा रहा संकट

Sindri : सिंदरी (Sindri) बलियापुर क्षेत्र को मुख्य रूप से कृषि बहुल क्षेत्र के रूप में जाना जाता है. यहां के किसान मुख्य तौर पर धान की खेती पर निर्भर हैं. किंतु समय अनुकूल और पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण यहां के किसानों और मवेशियों पर भारी संकट मंडराने लगा है. लगातार संवाददाता ने किसानों से जानने की कोशिश की कि समय पर और पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं होने से धान की खेती पर क्या असर पड़ा है और आगे क्या असर पड़ेगा, तो उन्होंने बताया कि बलियापुर के खेतों में जिस तरह धान की फसल लहराती थी, उसकी संभावना इस वर्ष कम है.

 किसान कहते हैं, इस वर्ष नहीं होगी पैदावार

बलियापुर निवासी लखीराम महतो, राम प्रसाद महतो, शिव प्रसाद महतो, रूपन महतो, रामचंद्र गोराई सहित कई किसानों ने हतोत्साहित भाव से बताया कि खेतों में बोये गए ज्यादातर बिचड़े (आफर) सूख गए हैं. धनरोपनी का समय भी बीत रहा है. बारिश नहीं होने से खेतों में पानी नहीं जम रहा है, तो धान की रोपाई नहीं की जा सकी है. अगर आगे बारिश भी होती है तो अन्य वर्षों की भांति धान की पैदावार संभव नहीं है.

   मवेशियों के लिए आहार का भी होगा संकट

धान की पैदावार नहीं होने का प्रभाव किसानों के अलावा खेती के लिए पाले गए बैल सहित अन्य पशुओं पर भी पड़ेगा. बैलों को आहार के रूप में बिचाली दी जाती है. धान नहीं होगा तो बिचाली भी नहीं होंगे. मवेशियों को खिलाने के लिए अन्य राज्यों से ऊंची कीमत पर बिचाली मंगाना पड़ेगा, जो हर किसान के लिए संभव नहीं है. किसानों ने सरकार से मांग की है कि उचित व्यवस्था की जाए.

  उपज में कमी नहीं होगी : डॉ एलके दास

कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ ललित कुमार दास ने बताया कि किसानों को हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगस्त और सितंबर में अच्छी बारिश होगी. इसलिए किसान जिस तरह से गेहूं की सीधी बुनाई करते हैं, उसी तरह से धान की भी सीधी बुनाई करें तो पैदावार में कमी नहीं होगी. हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि किसान अगर रोपनी विधि से धान की उपज करेंगे तो जितनी उपज होनी चाहिए, उतनी उपज नहीं होगी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-lord-shivas-procession-came-out-from-the-bhuli-durga-temple-courtyard/">धनबाद:

भूली दुर्गा मंदिर प्रांगण से निकली भगवान शिव की बारात [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही