Search

 
 
 

धनबाद: लंपी संक्रमण के कारण गोपालकों से दूध नहीं ले रहे ग्राहक

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  पशुओं में लंपी संक्रमण गोपालकों के लिए सिर दर्द बनता जा रहा है. दूध बिक्री पर असर भी पडऩे लगा है. ग्राहक गोपालकों से पूछ ताछ कर रहे हैं. कुछ ग्राहकों ने दूध लेना बंद कर दिया है. नतीजतन गोपालकों की रोजी रोटी खतरे में पड़ गई है. उन्होंने पशुपालन विभाग का दरवाजा खटखटाया है. गोपालकों के अनुसार पशु संक्रमण मुक्त होने बावजूद कई ग्राहकों ने दूध लेना बंद कर दिया है. कई ग्राहक प्रतिदिन पूछताछ करते हैं. शहर के अलग अलग क्षेत्र से कई गोपालकों ने पशुपालन विभाग से मदद की गुहार लगाई है. कई वर्षों से खटाल चला रहे रामचंद्र यादव का कहना है कि पशुओं में संक्रमण से लोग भयभीत हैं. हमारे पशु स्वस्थ हैं. बावजूद कई लोगों ने   दूध लेना बंद कर दिया है. कई लोग पूछताछ करने लगे हैं. दूध की बिक्री घट गई है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. [caption id="attachment_454022" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Dr-praveen-kumar-300x216.jpeg"

alt="" width="300" height="216" /> डॉक्टर प्रवीण सिंह ( पशुपालन विभाग )[/caption] पशुपालन विभाग से डॉक्टर प्रवीण सिंह के अनुसार जिले में लंपी संक्रमण के मामले नहीं के बराबर है. आंकड़ों में देखें 2 प्रतिशत होगी. पिछले दिन दो मामले पूर्वी टुंडी से आये थे, जिसे वैक्सीनेशन के बाद क्वॉरेंटाइन में रखने का आदेश दिया गया. विभाग की ओर से पशुओ को निरंतर वैक्सिनेट किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दर्जनों गोपालकों ने दूध नहीं बिकने की शिकायत की है. लोग संक्रमण से डरे हुए हैं. लेकिन संक्रमण वाले पशुओं का दूध पूरी तरह शुद्ध और पीने लायक है. दूध में कोई संक्रमण नहीं है. लोग इस बात को नहीं समझ रहे हैं. जल्द ही लोगों के बीच जाकर जागरुकता लाएंगे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-social-workers-started-cleaning-chhath-ghats-in-gomo/">धनबाद

: समाजसेवियों ने गोमो में शुरू की छठ घाटों की सफाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही