Search

 
 
 

धनबाद : निगम की लापरवाही से दर्जनों घरों में घुसा नाला का पानी

 
Dhanbad : धनबाद नगर निगम की लापरवाही के कारण जामाडोबा आलम नगर के दर्जनों घरों में नाला का पानी घुस गया. बस्तीवासियों के अनुसार, बुधवार की रात तेज बारिश के बाद नाला ओवरफ्लो होकर उसका पानी कई घरों में प्रवेश कर गया. लोगों ने घरों में रात जाग कर गुजारी. वहीं, अपने छोटे-छोटे बच्चों को गंदे पानी में उतर कर दूसरों के घरों में शिफ्ट किया. पानी घुसने से घर में रखी खाद्य सामग्री समेत अन्य सामान बर्बाद हो गए हैं. पीड़ित इशरत बानो, मो. जसीम खान, सबीहा खातून, नेसार, नौशाद, अलमगीर, मो. इसराइल, मन्नान इराकी, लाल मोहमद, मो. मासूक अंसारी आदि ने बताया कि दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नाला ओवरफ्लो कर रहा है. नाले का गंदा पानी दर्जनों घरों में घुस गया. उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही व झूठे आश्वासन के चलते उन्हें यह दिन देखना पड़ा है. इसकी पूरी जवाबदेही निगम के अधिकारी व सुपरवाइजर की है. उन्होंने कहा कि बरसात से नाले की सफाई को लेकर कई बार निगम के अधिकारियों को आवेदन दिया गया, पर हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-workers-burn-effigy-of-cm-against-suspension-of-bjp-mlas/">गोड्डा

: भाजपा विधायकों के निलंबन के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही