Search

धनबाद : पीएम मोदी की बदौलत भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर- ढुल्लू महतो

Katras/Mahuda : प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 2 जून को कतरास व महुदा में कार्यकर्ताओं ने विकास तीर्थयात्रा निकाली. विकास तीर्थयात्रा का शुभारंभ कतरास स्थित लिलोरी मंदिर के समीप से हुआ. समारोह को संबोधित करते हुए बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 9 वर्षों में हर क्षेत्र में प्रगति की है. पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है. मोदी के नेतृत्व की बदौलत भारत आज विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है. विपक्षी पार्टियां विकास से तिलमिला कर गलत बयानबाजी कर रही हैं. ढुल्लू महतो ने लोगों से पार्टी का नारा जनता ने ठाना है फिर मोदी सरकार को लाना है को साकार करने की अपील की. मौके पर जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो, शेखर सिंह, धनेश्वर महतो, महेश पासवान, रंजीत सिंह, बच्चू राय, पप्पू सिंह, राकेश सिंह, भरत शर्मा, कंचन चौरसियाआदि उपस्थित थे. केंद्र सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकास तीर्थ यात्रा महुदा पुहंची. मुचराइडीह ओवरब्रिज के समीप ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षो में देश ने जितना विकास किया है, उतना पिछली सरकारें 60 साल में नहीं कर सकीं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार के किए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. सभा  का संचालन पूर्व पार्षद महेश पासवान व धन्यवाद ज्ञापन पप्पू सिंह ने किया. मौके पर बाघमारा प्रखंड प्रमुख गीता देवी, मुखिया बदरुद्दीन अंसारी, महेश पटवारी, कैलाश रवानी, संपद घोषाल, मटुक मिश्रा, हिमांशु शेखर रवानी आदि मौजुद थे। यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bbmku-withdraw-the-decision-to-stop-inter-studies-in-colleges-federation/">धनबाद

: कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद करने का निर्णय वापस ले बीबीएमकेयू- महासंघ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp