Search

 
 
 

धनबाद: विधानसभा सत्र के कारण हेड क्लर्क और लिपिकों की कार्य अवधि बढ़ी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) विधान सभा सत्र के कारण जिला प्रशासन ने जिले के महत्वपूर्ण विभागों की कार्य अवधि बढ़ा दी गई है. समाहरणालय के कर्मियों के अनुसार आदेश स्थानीय स्तर पर डीसी संदीप कुमार ने जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि महत्वपूर्ण विभाग में सुबह 10 बजे से देर शाम 7 बजे तक कम से कम दो कर्मचारी कार्यालय में मौजूद रहेंगे. आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सत्र में जिला और प्रखंड स्तर की कोई जानकारी कभी भी मांगी जा सकती है. विधानसभा में विधायक अलग अलग मामलों पर महत्वपूर्ण सवाल पूछते हैं. इन सवालों का जवाब तत्काल देने की जरूरत होती है.  ऐसे में महत्वपूर्ण विभागों के हेड क्लर्क तथा एक अन्य लिपिक को शाम सात बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. यह व्यवस्था सभी दफ्तरों में लागू की गई है. रोस्टर के अनुसार लिपिकों की ड्यूटी लगाई गई है. सत्र चलने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी. उसके बाद पूर्व की भांति कर्मी अपने कार्य पर रहेंगे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-petrol-pump-owners-plead-with-the-chief-minister-for-dues/">धनबाद:

पेट्रोल पंप मालिकों ने बकाया राशि के लिए लगाई मुख्यमंत्री से गुहार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही