Search

 
 
 

धनबाद : ‘अग्निपथ’ के उग्र विरोध के कारण बस, ट्रेन सेवा बंद होने से जहां तहां फंसे यात्री

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) केंद्र सरकार की सेना बहाली की नई अग्निपथ योजना के विरोध में उग्र आंदोलन के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जो लोग बहुत जरूरी होने पर घर से  तो निकल गए, मगर चार दिन से गंतव्य तक पंहुचने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं. सोमवार 20 जून को भारत बंद में तो और भी परेशानी हुई. इसके लिए कुछ लोग केंद्र सरकार को तो कई उपद्रवियों को जिम्मेवार बता रहे हैं.

     जहानाबाद जाने के लिए नहीं मिल रही बस-ट्रेन

बिहार जहानाबाद अरवल निवासी रामरूज सिंह धनबाद स्टेशन रोड पर किसी ट्रेन या बस का इंतजार कर रहे थे. उन्होंने बताया कि जहानाबाद से आसनसोल गए थे. अब जहानाबाद जाने के लिए 4 दिन से ट्रेन या बस के इंतजार में धनबाद में भटक रहे हैं. जहानाबाद जाने के लिए कोई गाड़ी ही नहीं मिल रही है. कहा कि नेता अपनी राजनीति के लिए बवाल कराते हैं. गाड़ी में आगजनी कराते हैं, लेकिन भुगतना आम लोगों को पड़ता है. कहा कि बिहार में 12 बसों को आग के हवाले कर दिया. कई ट्रेनों में आग लगा दी गई. हालत यह है कि बिहार जाने के लिए कोई गाड़ी नहीं मिल रही है.

 दो दिन से बिहार जाने के लिए बेचैन बीएसएफ जवान

  [caption id="attachment_336776" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/ver-bahadur-300x164.jpeg"

alt="" width="300" height="164" /> बीएसएफ जवान वीर सिंह चौधरी[/caption] बीएसएफ के जवान वीर सिंह चौधरी बंगाल में बोर्डर पर तैनात हैं. दो दिन पूर्व उनकी दादी का निधन हो गया है. उन्हें बिहार जाना है. छुट्टी लेकर बंगाल से धनबाद तो आ गए, लेकिन दो दिन से धनबाद में ही भटक रहे हैं. बिहार जाने के लिए उनको कोई गाड़ी नहीं मिल रही है. वह काफी परेशान हैं. उन्होंने केंद्र सरकार पर ही गलत निर्णय लेने का आरोप लगाया. कहा कि कोई मात्र चार साल तक ही नौकरी कैसे करेगा. उसके बाद रिटायर होकर क्या करेंगे. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित साह ऐसे फैसले लेकर देश को जलाने का काम कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद :">https://lagatar.in/dhanbad-18-express-trains-including-ganga-damodar-patliputra-jan-shatabdi-maurya-canceled/">

गंगा दामोदर, पाटलि‍पुत्र, जनशताब्‍दी, मौर्य सहित 18 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही