Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पीके राय कॉलेज की गलती से इंटर के 7 विद्यार्थी नहीं दे पाएंगे परीक्षा, साल बर्बाद

Dhanbad : धनबाद के पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज की गलती से इंटरमीडिएट (11वीं कक्षा) के 7 विद्यार्थियों का साल बर्बाद हो गया. रजिस्ट्रेशन नहीं होने से ये 17 अप्रैल से शुरू हो रही 11वीं की परीक्षा नहीं दे पाएंगे. क्योंकि जैक से इनका एडमिट कार्ड ही नहीं आया है. इंटर में विद्यार्थियों का नामांकन सितंबर 2022 में लिया गया था. इसके बाद दिसंबर 2022 में इन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म भरने की प्रकिया भी पूरी कराई गई. विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फ़ीस जमा कर दिया था, लेकिन कॉलेज ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल को पैसा ही नहीं भेजा. अब कॉलेज प्रबंधन कह रहा है कि सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी की वजह से फीस ट्रांजेक्शन अटक गया. दिसंबर माह में पीके रॉय कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य डॉ. नसीम अहमद ने विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को आश्वासन दिया था कि वे झारखंड एकेडमिक काउंसिल में आवेदन देकर रजिस्ट्रेशन की प्रकिया पूरी कराएंगे. लेकिन उनका वादा पूरा नहीं हुआ.

17 अप्रैल से है परीक्षा, नहीं आया एडमिट कार्ड

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से इंटरमीडिए (11वीं) की परीक्षा 17 अप्रैल से निर्धारित है. लेकिन इन 7 विद्यार्थियों का ऑनलाइन एडमिट कार्ड नहीं आया. बाकी का एडमिट कार्ड जैक की वेबसाइट पर अपलोड है. एडमिक नहीं आने से परेशान विद्यार्थी और उनके अभिभावकों ने पीके रॉय कॉलेज पहुंचकर वर्तमान प्राचार्य डॉ. कौशल कुमार से इसकी शिकायत की. प्राचार्य ने विद्यार्थियों की कोई मदद करने से इनकार कर दिया. कहा कि यह मामला जैक में फंसा हुआ है. रजिस्ट्रेशन के समय दूसरे प्रिंसिपल थे. इसमें वे कुछ नहीं कर सकते हैं. इधर, कॉलेज सूत्रों का कहना है कि विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन नहीं होने के लिए रजिस्ट्रेशन की जिम्मेवारी संभाल रहे कॉलेज के कर्मचारी जगबंधु व तत्कालीन प्रिंसिपल जिम्मेवार हैं.

कर्मचारी पर करेंगे कार्रवाई : प्राचार्य

प्राचार्य डॉ. कौशल कुमार ने बताया कि यह काफी गंभीर मामला है. शिकायत मिलने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारी से इस बाबत जानकारी ली है. वे इस मामले की खुद जांच करेंगे और संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई करेंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-many-veterans-will-attend-the-martyrdom-day-ceremony-of-gurudas-chatterjee/">धनबाद

: गुरुदास चटर्जी के शहादत दिवस समारोह में आएंगे कई दिग्गज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही