Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पड़ोसी जिले बोकारो और गिरिडीह में बर्डफ्लू की धमक के बाद से धनबाद का मुर्गा बाजार फीका पड़ गया है. लोगों में खौफ पैदा हो गया है और वे चिकन खाने से परहेज कर रहे हैं. लोगों के भय का असर धनबाद के मुर्गा कारोबार पर पड़ा है. हालत यह है कि पहले के मुकाबले इन दिनों चिकन की खपत 20 से 30 प्रतिशत कम हो गई है. हालांकि धनबाद में अब तक एक भी बर्डफ्लू का मामला सामने नही आया है. बावजूद पशुपालन विभाग की ओर से सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/abinash-kumar-300x223.jpeg"
alt="" width="300" height="223" /> अविनाश कुमार[/caption] हीरापुर पुलिस लाईन स्थित चिकन विक्रेता अविनाश कुमार बताते हैं कि अभी किसी भी पोल्ट्री में बर्डफ्लू से बीमार मुर्गी सामने नहीं आई है, लेकिन पड़ोसी जिला बोकारो में बर्ड फ्लू की खबरों के चलते धनबाद में भी चिकन खाने वाले डरे हुए हैं. पहले हर रोज करीब 35 से 40 किलो चिकन बिकता था. अब मुश्किल से पूरे दिन में 20 किलो बिक रहा है. होली में भी दुकानदारी का कोई भरोसा नहीं रहा.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/ajay-paswan-207x300.jpeg"
alt="" width="207" height="300" /> अजय पासवान[/caption] प्रभात नगर ( कुम्हार पट्टी ) निवासी अजय पासवान बताते हैं कि बर्ड फ्लू को देखते हुए इन दिनों चिकन खाना बंद कर चुके हैं. वह बताते हैं कि जब खतरा कम होगा तो देखा जाएगा. चिकन उनका पंसदीदा था लेकिन अब नहीं है. बर्ड फ्लू के असर से सेहत खराब होने का डर है. ऐसे में कुछ दिन परहेज करना ही बेहतर है.
होली के लिए भी नही मंगाए नए चूजे : दिनेश साव
कारोबारियों की मानें तो होली से पहले बर्ड फ्लू का फैलना मुर्गा के कारोबार पर बड़ी चोट साबित हो रही है. बर्ड फ्लू से घबराए कई पोल्ट्री फार्म के संचालक होली के लिए बंगाल से चूजे भी मंगवाना बंद कर चुके हैं. जिले में लगभग 100 से अधिक छोटे बड़े पोल्ट्री फार्म है. लेकिन बर्डफ्लू और लोगों की सतर्कता से चिकन का कारोबार घटकर आधा रह गया है. पोल्ट्री फार्म संचालक दिनेश साव बताते हैं कि बर्ड फ्लू और चिकन की घटती बिक्री देख हुए होली के लिए भी नए चूजे नही मंगवाए है. दिनेश बताते हैं कि होली से उन्हें बड़ी उम्मीद थी. लेकिन बर्डफ्लू ने सारी उम्मीदो पर पानी फेर दिया है.बिक्री घट कर हो गई आधी : अविनाश कुमार
[caption id="attachment_565981" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="223" /> अविनाश कुमार[/caption] हीरापुर पुलिस लाईन स्थित चिकन विक्रेता अविनाश कुमार बताते हैं कि अभी किसी भी पोल्ट्री में बर्डफ्लू से बीमार मुर्गी सामने नहीं आई है, लेकिन पड़ोसी जिला बोकारो में बर्ड फ्लू की खबरों के चलते धनबाद में भी चिकन खाने वाले डरे हुए हैं. पहले हर रोज करीब 35 से 40 किलो चिकन बिकता था. अब मुश्किल से पूरे दिन में 20 किलो बिक रहा है. होली में भी दुकानदारी का कोई भरोसा नहीं रहा.
चिकेन छोड़ना ही बेहतर विकल्प : अजय
[caption id="attachment_565983" align="aligncenter" width="207"]alt="" width="207" height="300" /> अजय पासवान[/caption] प्रभात नगर ( कुम्हार पट्टी ) निवासी अजय पासवान बताते हैं कि बर्ड फ्लू को देखते हुए इन दिनों चिकन खाना बंद कर चुके हैं. वह बताते हैं कि जब खतरा कम होगा तो देखा जाएगा. चिकन उनका पंसदीदा था लेकिन अब नहीं है. बर्ड फ्लू के असर से सेहत खराब होने का डर है. ऐसे में कुछ दिन परहेज करना ही बेहतर है.
Leave a Comment