Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: वासेपुर में दो परिवारों की जंग से पूरे समुदाय में फैल रहा तनाव

Dhanbad : वासेपुर में गैंगस्टर के दो परिवारों की जंग अब एक ही समुदाय के लोगों के बीच तनाव और तनातनी पैदा कर रही है. कोई इस तरफ तो कोई उस तरफ. समुदाय के ही लोगों में किसी को मामा का साथ चाहिए तो कोई भांजा की बहादुरी पर लट्टू है. प्रिंस खान के समर्थक उसे अपराधी नहीं मानते. उसे एक योद्धा समझते हैं, छोटा साहब का नाम देकर महिमामंडित करते हैं. उनकी तरफ से कभी मामा फहीम खान को तो कभी पुलिस प्रशासन तक को चुनौती दे रहे हैं.

  कहीं पूरा वासेपुर न बन जाए जंग का मैदान

इधर एक जमाने में डॉन के नाम से मशहूर फहीम खान के समर्थकों का जज्बा भी कम नहीं हुआ है. ऐसे समर्थक प्रिंस खान और उसके गुर्गों को देख लेने की कसमें खाते हैं. कभी चुप रह कर तो कभी खुलेआम इन दोनों परिवारों की जंग में समुदाय के लोग भी चाहे-अनचाहे जुड़ते चले जा रहे हैं. आशंका है कि किसी दिन पूरा वासेपुर ही जंग का मैदान न बन जाए और मुहल्ले के लोग कोई इधर तो कोई उधर और बाकी पुलिस के पीछे.

 विरासत की लड़ाई ने ले लिया खूनी टकराव का रूप

जानकारों का कहना है कि मामा भांजे के बीच की अदावत तब शुरू हुई, जब फहीम ने विरासत संभालने के लिए इकबाल को चुना. सगीर हत्याकांड में फहीम खान को उम्रकैद की सजा हो गई और उसने कमान इकबाल को थमा दी. जंग की शुरुआत 1 मई 2021 को वासेपुर में लाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से हुई. लाला प्रिंस का खास था. बदले में प्रिंस ने 24 नवंबर 2021 को फहीम खान के खासमखास नन्हे खान को गोलियों से छलनी करा दिया. इस हत्या के बाद मामा और भांजा के बीच गैंगवार शुरू हो गया. वासेपुर में फैमिली गैंगवार से लोग दहशत में हैं.

  डरे सहमे लोग, अनहोनी की भी आशंका

बैंक मोड़ थाना अंतर्गत वासेपुर का इलाका `गैंग्स ऑफ वासेपुर` के नाम से मशहूर रहा है. मुहल्ले को यह नाम फिल्म जगत ने भी दिया है. एक समय डॉन फहीम खान की तूती बोलती थी. इसी डॉन का भांजा है प्रिंस खान, जो इन दिनों आतंक का पर्याय बना हुआ है. विगत बुधवार 3 मई को गोलीबारी व एक की मौत के बाद वासेपुर के लोग डरे सहमे हैं. उन्हें अब किसी बड़ी अनहोनी की आशंका सताने लगी है. लोगों का कहना है कि जमशेदपुर की घाघीडीह जेल में बंद डॉन फहीम खान चुप नहीं बैठेगा. जरूर किसी अनहोनी की खिचड़ी पक रही होगी.

 रज्जन ने कहा कि सारा खेल जेल से हुआ है

विगत 3 मई की गोलीबारी में घायल इकबाल के छोटे भाई रज्जन खान का दावा है  कि ऑपरेशन से पूर्व इकबाल ने फायरिंग करने वालों का नाम बताया है.  रज्जन खान ने बताया कि भाई बोल रहा था कि उस पर रितिक ने गोली चलाई है, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दूसरे युवक ने ढोलू पर गोली चलाई थी. रज्जन का कहना है कि सारा खेल धनबाद जेल से हुआ है. गॉडविन और बंटी खान ने योजना बनाकर हमला कराया और मास्टरमाइंड इन दोनों का बाप नासिर खान है. वारदात के बाद वायरल पर्ची पर कहा कि प्रिंस का कहानी पुलिस खत्म कर चुकी है. मेजर कोई नहीं है. प्रिंस के नाम पर ही उनके भाइयों का खेल है. धनबाद लौटने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी.

  आखिर कहां है प्रिंस और कौन है मेजर

सवाल है गैंगस्टर प्रिंस खान आखिर है कहां. इस सवाल जा जवाब ढूंढना पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती है. आए दिन एक बड़ी घटना को अंजाम देकर मेजर के नाम चिट्ठी की सोशल मीडिया पर वारल होती है. डेढ़ साल से फरार प्रिंस को पुलिस खोज रही है. इस बीच पुलिस कई लोगों को पकड़ कर उसे मेजर बता चुकी है. मगरहर बार मेजर के नाम पर चिट्ठी जारी हो जाती है. समय गुजरता है और खूनी मंसूबों को अंजाम देने में प्रिंस और मेजर कामयाब हो जा रहे हैं. आश्चर्य यह है कि पुलिस मेजर को पकड़ कर प्रेस वार्ता भी कर लेती है. इसके कुछ दिन के बाद फिर मेजर के नाम से चिट्ठी वायरल हो जाती है. सभी पत्र में एक ही हैंडराइटिंग आखिर किसकी है.

 पुलिस है रेस, कर रही छापेमारी

बैंक मोड़थाना क्षेत्र के वासेपुर में 3 मई को गैंगेस्टर फहीम खान के बड़े बेटे इकबाल और ढोलू मिया पर गोली चलाने के मामले में पुलिस रेस है. पुलिस ने विगत गुरुवार को दो लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. बताया गया कि आजम और शाहिद को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने एक पुराने घर में छापेमारी की तो दोनों पकड़े गए. उनकी निशानदेही पर कई स्थानों पर छापामारी की जा रही है. आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को उठाकर पुलिस अलग-अलग जगह पर पूछताछ कर रही है. शाहिद और आजम को  बैंक मोड़ थाना लाया गया है. सूत्रों का दावा है कि आजम और शाहिद ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही