Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सरकार की गलत नीतियों के चलते बड़े प्रोजेक्ट पूरे नहीं हुए- डब्ल्यू बाउरी

Maithon : चिरकुंडा नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों के पांच साल का कार्यकाल समाप्त होने पर 27 अप्रैल को परिषद कार्यालय में समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई. जनप्रतिनिधियों ने पांच साल के कार्यकाल की खट्टी-मीठी यादें साझा की. साथ ही सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए पुनः चुनाव जीतकर आने की इच्छा जाहिर की. चिनप के निवर्तमान अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी ने कहा कि चिरकुंडा को मॉडर्न बनाने की दिशा में हम बढ़े हैं, लेकिन कुछ संकल्प पूरा नहीं हो पाया. जमीन का अभाव और राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण बड़े प्रोजेक्ट धरातल पर नहीं उतर सके. फिर चुनाव जीतकर आएंगे और संकल्प को पूरा करेंगे. उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि पांच वर्ष में दो साल कोरोना महामारी से संघर्ष में बीत गया और शेष बचे तीन साल में विकास की गति देते हुए कई छोटी-बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार व संचालन सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन ने किया. कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. मौके पर सभी पार्षद, चिरकुंडा इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह, उतम कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही