Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डुमरकुंडा बालूघाट की दोबारा मापी कर होगा सीमांकन

Maithon : डुमरकुंडा बालूघाट विवाद पर ग्रामीणों ने 17 मई को एग्यारकुंड के बीडीओ बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार व सीओ अमृता कुमारी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों का नेतृत्व बीएमएस से संबद्ध फैक्ट्री एवं पॉटरी मजदूर संघ के धनबाद (Dhanbad) जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार कर रहे थे. बीडीओ व सीओ ने आश्वस्त किया कि घाट की नापी दोबारा की जायेगी. इसके बाद जल्द ही बालू का उठाव शुरू कराया जायेगा. बालू उठाव पर कोई रोक नहीं लगाया जा रहा है, लेकिन घाट के सीमांकन का मामले के स्थायी समाधान के लिए नापी जरूरी है. इसकी प्रक्रिया चल रही है.
बीडीओ व सीओ से मिलने वालों में चिरकुंडा नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन डब्लू बाउरी, ट्रैक्टर ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तिवारी, रेणु वर्मा, अरुण शर्मा, भोला सिंह, रामजी शर्मा, संतोष सिंह, विकास दास, विजय केवट, विक्रम महतो, विपिन सिंह, सुनील सिंह, दिलीप सिंह व बड़ी संख्या ग्रामीण शामिल थे.
यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mp-does-not-support-reservation-policy-60-40-students-agitated/">धनबाद

: आरक्षण नीति 60/40 को सांसद का समर्थन नहीं, भड़के छात्र 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही