Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में दुमका ने जामताड़ा को 41 रनों से हराया

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में जामताड़ा को 41 रनों से हराया. सोमवार 17 अप्रैल को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दुमका ने 50 ओवरों में छह विकेट पर 247 रन बनाए. चैतन्य ने 143 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली और नॉट आउट रहे. अपनी पारी में 15 चौके जड़े. इसके अलावा दिव्य कुमार ने 41 और करण कुमार सिन्हा ने 25 रन बनाए. जामताड़ा के अनिकेत यक ने 29 पर तीन विकेट लिए. कृष अग्रवाल और अंकित राज पांडेय को एक-एक विकेट मिला. अपनी पारी खेलते हुए जामताड़ा टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 207 रन ही बना सकी. अनिकेत लायक ने 49, रोहित कुमार ने 36, अयान माजी ने 32 नाबाद, अंकित राज पांडेय ने 30 और अमन राज ने 20 रन बनाए. दुमका के सचिन चंद्र पाल ने 37, विभु कुमार ने 32 और चैतन्य बीर ने 55 रन देते हुए दो-दो विकेट लिए. चैतन्य बीर को प्लेयर आफ द टूर्नामेंट चुना गया. चैतन्य बीर के आकर्षक शतक की मदद से दुमका ने जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में जामताड़ा को 41 रनों से हरा दिया. अंपायर राजेश्वर सिंह ने चैतन्य बीर को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर मैच रेफरी मनोज यादव, दूसरे अंपायर सुभाष कर्मकार, स्कोरर राजू कुमार पांडेय, महेश गोराई व अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही