Search

 
 
 

धनबाद: तेलो में एक अगस्त से रुकेगी दुमका-राची इंटर सिटी एक्सप्रेस

 

मंत्री बेबी देवी व झामुमो नेताओं ने ड्राइवर व गार्ड को माला पहना कर किया स्वागत

Gomoh: दुमका रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का  ठहराव पुनः नियमित  होने  पर 29 जुलाई  शनिवार की सुबह नौ बजे  तेलो रेलवे स्टेशन पर  झारखंड मुक्ति मोर्चा ने समारोह आयोजित किया. समारोह में दुमका-रांची इंटर सिटी ट्रेन के  पायलट जी एन झा, सह  पायलट प्रभु कुमार व  गार्ड अशोक  कुमार को माला पहना कर  स्वागत किया गया. ट्रेन आज शनिवार को ट्रायल के रूप में यहां रुकी थी. मुख्य अतिथि मध निषेध मंत्री बेबी देवी,  नव निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष गणेश बरनवाल, झामुमो नेता योगेंद्र महतो, अर्जुन पंडित, संतोष सिंह, फानु तूरी, अशोक कर्मकार सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने  पायलट एवं गार्ड का स्वागत किया. इस मौके पर मंत्री बेबी देवी ने कहा कि  पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो के प्रयास से दुमका-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव तेलो रेलवे स्टेशन पर हुआ था. परंतु  कोरोना काल में ठहराव बंद कर दिया गया था, जिससे इस क्षेत्र की बडी आवादी को ट्रेन के अभाव में समस्या  हो रही थी. ट्रेन के ठहराव को लेकर  उनके पति जगन्नाथ महतो ने  रेलवे को पत्र लिखा था. आज उन्हें खुशी है कि  दुमका रांची इंटर एक्सप्रेस ट्रेन अब फिर 1 अगस्त से तेलो स्टेशन पर रुकेगी. दर्जनों गांवों की बड़ी आबादी के लिए यह ट्रेन  बोकारो, रांची के अलावा गोमो, धनबाद, देवघर   जाने के लिए सुविधाजनक है.  सूचना मिलते ही गोमो आरपीएफ पोस्ट के पदाधिकारी, सब इंस्पेक्टर शकीला आलम, एएसआई  प्रेमा खेश, एएसआई (बी बीट) नवीन कुमार,सुनील कुमारआदि पहुंचे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही