Search

 
 
 

धनबाद : झारखंड की सीनियर वूमन वनडे क्रिकेट टीम में बलियापुर की दुर्गा व रोमा का चयन

 
Baliapur : सीनियर वूमन वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए झारखंड टीम में बलियापुर कैंप की दो खिलाड़ी दुर्गा कुमारी मुर्मू व रोमा कुमारी मुर्मू का चयन हुआ है. राष्ट्रीय स्तर पर यह टूर्नामेंट पांडिचेरी में 18 जनवरी से खेला जाएगा. चयनित दोनों खिलाड़ी झारखंड टीम के ओर से अपना जौहर दिखाएंगी. इन दोनों के चयन से वूमन क्रिकेट कैंप बलियापुर के  खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है. दुर्गा कुमारी ने कहा कि वह बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन करना चाहती है. आगे इंडियन टीम में शामिल होकर अपने कोच के सपने को पूरा करेगी. वहीं, रोमा कुमारी ने कहा कि झारखंड टीम में शामिल होकर वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है. टूर्नामेंट  प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका मिलेगा कोच राम दुबे ने भी दोनों खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जाताई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-illegal-depot-raided-in-barwadda-9-trucks-seized-with-smuggled-coal/">धनबाद

: बरवाअड्डा में अवैध डिपो पर छापा, तस्करी के कोयले के साथ 9 ट्रक जब्त wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही