Search

 
 
 

धनबाद : दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर, ट्रैफिक व्यवस्था फेल समेत दो खबरें एक साथ

 

पुराना बाजार, मनईटांड़, हीरापुर, पार्क मार्केट, स्टील गेट, झरिया, कतरास में भीषण जाम

Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है. महासप्तमी की शाम से ही सभी रास्तों का रुख पंडालों की ओर था. माता के दर्शन के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. इससे सड़कें भी बेदम नजर आईं. ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह फेल रही. हर ओर जाम की स्थिति रही. मुख्य सड़कों से ज्यादा सिंगल सड़कों पर जाम लग रहा है. पार्किंग की व्यवस्था होने के बाद भी लोग जहां-तहां दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़े कर दे रहे हैं. ट्रैफिक पुलिस इन्हें रोकने में पूरी तरह नाकाम है. शनिवार की शाम रणधीर वर्मा चौक से हीरापुर हरी मंदिर रोड लगातार जाम रहा. वहीं, पुराना बाजार, मनईटांड़, हीरापुर पार्क मार्केट, स्टील गेट, झरिया बाजार, कतरास बाजार में भी जाम की रही.

इधर, डीसी की अपील- अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें

Dhanbad : धनबाद के उपायुक्त वरुण रंजन ने शनिवार को जिलेवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामना देते हुए कहा कि त्योहार सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं. सड़क पर वाहन धीरे चलाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करे. अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं. अपनी गाड़ी पार्किंग में ही खड़ी करें. जहां-तहां गाड़ी पार्क करने से जुर्माना भरना होगा. उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए जिले में 500 मजिस्टेट और  पुलिस जवानों को तैनात किया गया है. जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है. भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर ध्यान न दें. इसकी सूचना सबसे पहले कंट्रोल रूम को दे.  जिला प्रशासन सोशल मिडिया पर नजर बनाए हुए है, भ्रामक पोस्ट करने या सौहार्द बिगाड़ने वालो पर कड़ी करवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mothers-praise-in-puja-pandals-queue-of-devotees-formed//">धनबाद

: पूजा पंडालों में माता की जयकार, लगी भक्तों की कतार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही