Search

 
 
 

धनबाद : मानसून सत्र के दौरान रांची में धरना देंगी पोषण सखियां

 
Dhanbad : मानसून सत्र के दौरान पोषण सखियां रांची में धरना देंगी. झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी संघ की संरक्षक सोनी पासवान के नेतृत्व में 23 जून को रणधीर वर्मा स्टेडियम में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया. सोनी पासवान ने बताया कि पूरे सत्र के दौरान पोषण सखियां धरना देंगी. उन्होंने कहा कि सरकार फिर से पोषण सखियों को बहाल नहीं करती है, तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा. इससे पहले झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सोनी पासवान को संरक्षक बनाया गया और अंजलि पासवान को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया. बैठक में सभी 6 जिलों की जिला अध्यक्ष के साथ-साथ  सैकड़ों की संख्या में पोषण सखी मौजूद थी. ज्ञात हो कि झारखंड में 10 हजार से अधिक पोषण सखियों को काम से हटा दिया गया है. यह भी पढ़ें : बरकाकाना-वाराणसी">https://lagatar.in/dhanbad-four-trains-including-barkakana-varanasi-passenger-canceled-on-june-24/">बरकाकाना-वाराणसी

पैसेंजर सहित चार ट्रेनें 24 जून को रद्द [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही