Search

 
 
 

धनबाद : स्थानीय मजदूरों को रोजगार देना प्रबंधन का कर्तव्य : कमल कांत गुप्ता

 

जनसुनवाई में आसपास के ग्रामीणों ने योजना को दी स्वीकृति

Govindpur: झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद द्वारा शनिवार 22 जुलाई को अग्रसेन भवन में जनसुनवाई एवं एनवायरमेंट क्लीयरेंस को संबोधित करते हुए एडीएम (विधि -व्यवस्था) कमल कांत गुप्ता ने कहा कि उद्योग लगने से क्षेत्र का विकास होता है और सीएसआर के तहत आसपास के क्षेत्रों का विकास एवं स्थानीय मजदूरों को रोजगार देना उद्योग प्रबंधन का कर्तव्य बनता है. उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में ग्रामीणों ने जो मांग की है, उसकी पूर्ति प्रबंधन करेगा. मंड़रो स्टोन माइंस की उत्पादन क्षमता बढ़ाकर प्रतिवर्ष 1.74 करोड़ टन तथा 3. 20 एकड़ एरिया को लेकर आयोजित जनसुनवाई में आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया. अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुझाव मांगा. ग्रामीणों ने कई सुझाव दिए. प्रोजेक्ट संचालक असीत मंडल ने कहा कि प्रबंधन आसपास के लोगों को नियोजन देगा. सड़कें दुरुस्त की जाएंगी व धूल से बचने के लिए जल छिड़काव किया जाएगा. खराब चापाकलों को दुरुस्त किया जाएगा तथा नए चापाकल लगाए जाएंगे. चिकित्सा शिविर व  विद्यालयों में कंप्यूटर लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि अभी 800 पौधे लगाए जा चुके हैं और 12 सौ पौधे लगाए जाएंगे. इसके बाद सर्वसम्मति से योजना की स्वीकृति दी गई. मौके पर सीओ रामजी वर्मा, प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्रीय पदाधिकारी रामप्रवेश कुमार,  जिला उद्योग केंद्र के जीएम राजेंद्र प्रसाद , साथी प्लानर्स लिमिटेड के कार्यपालक कुमार मणि भूषण, मुखिया गयासुद्दीन अंसारी एवं बाबू राम हेंब्रम, जिप प्रतिनिधि एजाज अहमद, जगदीश सिंह, विश्वजीत मंडल, माथुर अंसारी, प्रसून हेंब्रम समेत क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही