Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ग्रामीणों के आगे झुका डीवीसी, 500 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया

Maithon : पिछले दो दिनों से बिजली समस्या को लेकर डीवीसी पंचेत प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच चल रहा विवाद 23 अप्रैल को समाप्त हो गया. निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता व कलियासोल अंचल के सीओ दिवाकर दुबे के प्रयास से रविवार की शाम पंचेत नेहरू पार्क में डीवीसी प्रबंधन ने 500 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगवा दिया. इससे पहले विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ग्रामीणों से मिलने बांदा बस्ती पहुंचीं, लेकिन कुछ लोगों ने विधायक के आने का विरोध किया. इसके बाद वह सीधे डीवीसी निरीक्षण भवन पहुंची और डीवीसी के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में बिजली संकट व ग्रामीणों की मांगों पर वार्ता कीं. वार्ता में फिलहाल 500 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने पर सहमति बनी. प्रबंधन ने 750 केवीए का ट्रांसफॉर्मर मरम्मत के बाद लगाने की बात कही. इधर सीओ दिवाकर दुबे ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया, तब जाकर ट्रांसफॉर्मर लगाया जा सका. ज्ञात हो कि डीवीसी पंचेत से सटे गांव बांदा, गुलुडंगाल, डैम साइड निगम कॉलोनी में पांच दिन से बिजली गुल रहने से आक्रोशित ग्रामीणों ने 21 अप्रैल की रात छातामोड़ स्थित बिजली कार्यालय में इंजीनियर पीके राय को बंधक बनाकर घेराव किया था. सूचना पाकर अगले दिन सुबह पूर्व विधायक अरूप चटर्जी पहुंचे थे. ग्रामीण छातामोड़ डीवीसी बिजली कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन पर डटे रहे. नौ घंटे बाद शनिवार सुबह पंचेत पुलिस ने पहुंचकर इंजीनियर को मुक्त कराया था. ग्रामीणों ने डीवीसी का भी बिजली कनेक्शन काट दिया था, जिससे डीवीसी पंचेत की विभिन्न ईकाइयों में अंधेरा छाया रहा. ट्रांसफॉर्मर से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही