Search

 
 
 

धनबाद : करंट लगने से डीवीसी का कैजुअल कर्मी झुलसा, हालत गंभीर

 
Maithon : डीवीसी मैथन के 220 केवी कल्याणेश्वरी सब स्टेशन में गुरुवार को काम के दौरान कैजुअल कर्मी साहेबलाल मुर्मू (42 वर्ष) बिजली का करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया. आनन-फानन में उसे आसनसोल एचएलजी अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दुर्गापुर आईक्यू सीटी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कल्याणेश्वरी सब स्टेशन में 33 केवी लाइन में ठेकेदार की ओर से मरम्मत कार्य कराया जा रहा था. जिसमें कैजुअल कर्मी साहेबलाल मुर्मू भी काम कर रहा था. वह बिना सेफ्टी किट के ही काम कर रहा था. इसी दौरान उसका पैर 33 केवी के तार पर पड़ गया. जैसे ही उसका पैर तार पर पड़ा, वह कई फीट ऊंचाई से जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. डीवीसी अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. घटना के बाद कैजुअल कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है. कर्मियों ने कहा कि अधिकारियों ने दबाव बनाकर बिना सेफ्टी किट के साहेबलाल को काम पर लगा दिया. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-violent-clash-between-two-communities-over-minor-dispute-6-people-injured/">

धनबाद : मामूली विवाद में 2 समुदाय के बीच हिंसक झड़प, 6 लोग घायल 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही