धनबाद: डीवीसी कैजुअल कर्मी तीन दिन से लापता, परिजन परेशान
Maithan : मैथन (Maithan) मैथन ओपी क्षेत्र के आजाद नगर निवासी डीवीसी के कैजुअल कर्मी सतीश कुमार पाल (35) विगत तीन दिन से अचानक गायब हो गया है. परिजनों ने मैथन सहित आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की. लेकिन कुछ पता नहीं चला. परेशान होकर उसकी पत्नी ने 15 फरवरी बुधवार को मैथन ओपी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि सतीश कुमार पाल 13 फरवरी की सुबह करीब दस बजे ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला और शाम तक वापस नहीं लौटा. इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की. पता चला कि वह ड्यूटी भी नहीं गया था. वह डीवीसी ट्रांसमिशन विभाग में कार्यरत था. आज तीन दिन बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. उसके दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं. [wpse_comments_template]

Leave a Comment