Search

 
 
 

धनबाद : डीवीसी के ठेका कर्मी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने की नियोजन की मांग

 
Maithon : डीवीसी मैथन के भू-संपदा विभाग में कार्यरत ठेका कर्मी देवजीत भट्टाचार्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृत कर्मी के परिजनों ने डीवीसी प्रबंधन से नियोजन की गुहार लगाई है. हालांकि प्रबंधन ने अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा है. ज्ञात हो कि ठेका कर्मी देवजीत भट्टाचार्य पिछले मई महीने में डीवीसी का बिल वितरण करने जा रहे थे. इसी दौरान मैथन डाइक एरिया में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनकी कमर में गंभीर चोट लगी थी. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बेहतर इलाज के लिए 7 सितंबर को कोलकाता के देशन अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने 5 अक्टूबर को उनका ऑपरेशन किया था. इसके बाद 10 अक्टूबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. परिजनों ने इसकी सूचना डीवीसी प्रबंधन को दी. पहले तो डीवीसी प्रबंधन ने सारी सुविधाएं देने की बात कही थी, लेकिन कर्मी की मौत के बाद प्रबंधन नियोजन देने में आनाकानी कर रहा है. देवजीत भट्टाचार्य की पत्नी पहले ही गुजर चुकी है. उनके पुत्र रोहित भट्टाचार्य ने डीवीसी से नियोजन की गुहार लगाई है. साथ ही चेतावनी दी है कि नियोजन नहीं मिला, तो आंदोलन करने को मजबूर होगा. डीवीसी कैजुअल संगठन के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन को मृतक के आश्रित को नियोजन व मुआवजा अभिलंब देना चाहिए, जिससे परिवार को सहारा मिल सके. वहीं इस मामले में डीवीसी के वरिष्ठ महाप्रबंधक संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि डीजीएम के आने के बाद ही वह कुछ बता सकेंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dvc-jumper-cut-power-cut-for-5-hours-in-chirkunda-area/">धनबाद

: डीवीसी का जंपर कटा, चिरकुंडा क्षेत्र में 5 घंटे बिजली गुल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही