Search

 
 
 

धनबाद : डीवीसी ने चिरकुंडा जलापूर्ति योजना की बिजली काटी, 2 दिन से जलापूर्ति ठप

 
Chirkunda : डीवीसी का चिरकुंडा नगर परिषद शहरी जलापूर्ति योजना पर सात माह का करीब 17 लाख रुपए बिजली बिल बकाया है. बकाया का चुकता नहीं करने पर डीवीसी ने जलापूर्ति योजना की बिजली शुक्रवार को काट दी. इसके चलते चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में दो दिनों से जलापूर्ति ठप है. करीब 50 हजार की आबादी को दूसरे दिन शनिवार को भी सप्लाई का पानी नहीं मिला. इससे लोग काफी परेशान हैं. इस बीच नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा ने डीवीसी कोलकाता के मुख्य अभियंता (वाणिज्य) को पत्र लिखकर 6 सितंबर तक बकाया बिजली बिल जमा करने का आश्वासन देते हुए बिजली बहाल करने का अनुरोध किया है. डीवीसी के अधिकारी ने बताया  कि कार्यपालक पदाधिकारी का पत्र मिलने के बाद शनिवार को शहरी जलापूर्ति योजना की बिजली बहाल कर दी गई. वहीं, नगर परिषद के पदाधिकारी ने कहा कि रविवार की सुबह से क्षेत्र में जलापूर्ति सुचारू रूप से मिलने लगेगी. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-incidents-of-theft-in-houses-revealed-in-pindrajora-four-arrested/">बोकारो

: पिंड्राजोरा में घरों में चोरी की घटनाओं का खुलासा, चार गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही