Search

 
 
 

धनबाद:  डीवीसी ने 21 गांवों के 78 मत्स्य पालकों के बीच बांटा मछली जीरा

 

इस वर्ष लगभग 7 करोड़ मछली जीरे के उत्पादन का है लक्ष्य

Maithon : डीवीसी फीस फॉर्म, मैथन ने 1 जुलाई शनिवार को 21 गांवों के 78 मत्स्य पालकों के बीच 54 लाख 60 हजार मछली जीरा का वितरण किया. इस अवसर पर डीवीसी के तकनीकी सदस्य एम रघुराम, डीवीसी मैथन के परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे, सीएसआर के प्रबंधक डॉक्टर कौशलेंद्र कुमार व मैथन फिश फार्म के पदाधिकारी निर्मल रजक मौजूद थे. जानकारी देते हुए अधिकारी निर्मल रजक ने बताया कि इस साल मैथन फिश फार्म से करीब 7 करोड़ मछली जीरे का उत्पादन करने का लक्ष्य है. जीरे का वितरण डीवीसी कमांड एरिया के मत्स्य पालकों के बीच किया जाएगा. इसके अलावा हजारीबाग व मैथन डैम में भी मछली जीरा छोड़ा जाएगा, जिससे मत्स्य पालन को बढ़ावा मिल सके व मत्स्य पालक इसे स्वरोजगार बना सकें. मछली जिला वितरण में विभाग के कर्मचारी ओबी हेंब्रम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्हीं के नेतृत्व में फॉर्म में मछलियों का रखरखाव एवं जीरा का उत्पादन होता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही