Search

 
 
 

धनबाद : कर्मियों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा डीवीसी- मुखर्जी

 

हिंद मजदूर यूनियन के सम्मेलन में महासचिव ने लगाया आरोप

Maithon : डीवीसी हिंद मजदूर किसान यूनियन का सम्मेलन शनिवार को मैथन रीक्रिएशन क्लब में हुआ. उद्घाटन यूनियन के महासचिव सुदीप मुखर्जी ने किया. उन्होंने कहा कि यूनियन कर्मियों के हक और अधिकार के लिए के लिए लगातार संघर्ष करते आ रही है. जिसके परिणाम स्वरूप बड़ी संख्या डीवीसी कर्मी यूनियन से जुड़ रहे हैं. कर्मियों ने अपने परिश्रम की बदौलत कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, लेकिन प्रबंधन उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहा है. कैजुअल कर्मियों के मांगों के लेकर जल्द ही प्रबंधन से वार्ता कर यूनियन समाधान का प्रयास करेगी. मुखर्जी ने प्रबंधन पर कर्मियों के स्वास्थ्य के साथ खेलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि डीवीसी के अस्पतालों में एक भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है. अस्पताल केवल रेफरल बन कर रह गया है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सम्मेलन में यूनियन के डी दास, उज्जवल कुमार रजक, एसएन वर्मा, तौसीफ खान, एस बनर्जी, इंद्रदेव प्रसाद, सरोज प्रसाद, फैयाज खान, रवि राम सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-found-in-the-basement-of-an-under-construction-apartment/">धनबाद

: निर्माणाधीन अपार्टमेंट के बेसमेंट में मिला शव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही