Search

 
 
 

धनबाद : डीवीसी नई ऊंचाइयों को छू रहा, पहली तिमाही में 6 हजार करोड़ का कारोबार- दुबे

 

मैथन में धूमधाम से मनाया गया संस्थान का 76वां स्थापना दिवस

Maithon : डीवीसी मैथन परियोजना में 7 जुलाई शुक्रवार को डीवीसी का 76वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे ने प्रशासनिक भवन प्रांगण में डीवीसी का झंडोत्तोलन कर समरोह की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों व अधिकारियों के कठिन परिश्रम से डीवीसी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है. संस्थान का प्लांट लोड फैक्टर राष्ट्रीय स्तर से 10 प्रतिशत से भी ऊपर पहुंच गया है. वित्त वर्ष 2022-23 में संस्थान ने 23 हजार करोड़ का कारोबार किया था. इस वर्ष के प्रथम तिमाही में ही 6 हजार करोड़ रुपये का  कारोबार हो चुका है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष  28 से 30 हजार करोड़ रुपयों का कारोबार करने में सफल होंगे. इससे पूर्व परियोजना प्रमुख ने मैथन डैम पर शहीद स्मारक पहुंचकर डैम के निर्माण में शहीद हुए कर्मियों को श्रद्धांजलि दी. इस विशेष मौके पर परियोजना प्रमुख व अन्य अधिकारियों ने डीवीसी के बीपी नियोगी अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया. उप मुख्य चिकित्सा पदाधिकरी डॉ. उमेश कुमार के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अभियंता संतोष महापात्रा, मदन सेन, जयंत बनर्जी, संजीत सिन्हा, अनिल झा, रामस्नेह शर्मा, उप मुख्य अभियंता संजय कुमार, सुरेन्द्र साहू, डीके देहुरी, रौशन लकड़ा, सुजीत कुमार, परविंद कुमार, श्यामली कुमारी, कौशलेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे. शाम सात बजे डीवीसी स्टेशन क्लब में डीवीसी के कर्मचारियों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-baghmara-dsp-gave-message-of-police-press-friendship-on-his-birthday/">धनबाद

: बाघमारा डीएसपी ने अपने जन्मदिन पर दिया पुलिस-प्रेस मैत्री का संदेश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही