Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: डीवीसी श्रमिक यूनियन ने मजदूर दिवस पर जुलूस निकाला

Maithan :  डीवीसी श्रमिक यूनियन मैथन शाखा ने 1 मई सोमवार को यूनियन कार्यालय प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया, कार्यक्रम की शुरुआत यूनियन के अध्यक्ष केके त्रिपाठी द्वारा झंडोत्तोलन से हुई. इसके बाद मई दिवस के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.   डीवीसी पेंशनर्स फोरम, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, भारत की जनवादी नौजवान सभा एवं डीवीसी कैजुअल वर्कर्स यूनियन के लोग भी मौजूद थे. श्रद्धांजलि देने के बाद जुलूस निकाला गया, जो यूनियन कार्यालय से मैथन एरिया नम्बर 6, एरिया नंबर 5 एवं एरिया नंबर 4 टेंपो स्टैंड होते हुए पुनः वापस श्रमिक यूनियन कार्यालय में आकर सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता केके त्रिपाठी ने की. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मई दिवस के इतिहास एवं हिंदुस्तान की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में मजदूर दिवस की अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डाला. मौके पर जी राम, संतोष घोष, सुधीर पाण्डेय, निशीथ मुखर्जी, पी कविराज, विनय गोस्वामी, सुदामा शर्मा, सुद्धिष्ट कुमार, गौतम पाल, कावेरी आड्या, मीरा सिंह, कुमारी सपना, दीपा विश्वास, बीआर मजूमदार, लालजीत चटर्जी, दीपांकर राय, कार्तिक घोष, लतिका नाथ, सोना चक्रवर्ती, बसंती करकट्टा, अनुराधा सिन्हा, मनोज सिन्हा, शब्याशाची महत्ता, मिंटु दास, तामिजुद्दीन खान, गौतम महतो, गौरव चक्रवर्ती, दिनेश शर्मा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही