Search

 
 
 

धनबाद : डीवीसी मैथन को मिला अखिल घाटी फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका

 
मैथन में डीवीसी केन्द्रीय खेल परिषद की वार्षिक बैठक सम्पन्न
Maithon : डीवीसी मैथन परियोजना के प्रशासनिक भवन के सभागार में शुक्रवार 21 जुलाई को डीवीसी केंद्रीय खेल परिषद् की वार्षिक बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता मैथन परियोजना प्रधान सह केंद्रीय खेल परिषद के अध्यक्ष अंजनी कुमार दुबे ने की. बैठक में मुख्य रूप से 2023-24 सत्र में होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं के स्थल व तिथि के निर्धारण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और उसे अंतिम रूप दिया गया. जिसके तहत मैथन परियोजना को अखिल घाटी फुटबाल प्रतियोगिता की मेजबानी की जिम्मेदारी मिली. फुटबॉल प्रतियोगिता सितंबर माह में आयोजित होगी. कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक सह केंद्रीय खेल परिषद की सचिव सुश्री श्यामली ने किया. बैठक में परियोजना प्रमुख श्री दुबे के अलावा मुख्य अभियंता (पारेषन) सह परिषद के उपाध्यक्ष अभिजीत चक्रवर्ती, वरीय प्रबंधक दीप नारायण पटेल, सत्यकाम, लोमस कुमार, प्रबंधक परविंद कुमार, अतुल सिंह सहित पूरे डीवीसी के विभिन्न परियोजनाओं से आये अधिकारी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-comrade-ak-rai-remembered-at-madhuban-washery/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : मधुबन वाशरी में कॉमरेड एके राय को किया गया याद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही