Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डीवीसी मैथन ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित

Maithon : डीवीसी मैथन परियोजना के प्रशासनिक भवन के सभागार में 6 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. होली की  छुट्टी के कारण दो दिन पहले ही कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस मौके पर डीवीसी व सीआईएसएफ में कार्यरत सभी महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, आसनसोल की सहायक आयुक्त (पुलिस) इप्शिता दत्ता, एग्यारकुंड प्रखंड प्रमुख संगीता महतो, उपमुख्य अभियंता सोनाली प्रसाद, डॉ. अनुपमा केरकेट्टा, डी-नोबिली स्कूल की प्राचार्य शुक्ला चौधरी, सीआईएसएफ की सुजाता दास व निशा कुमारी तथा उप निदेशक श्यामली कुमारी को विशेष रूप से पौधा व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को सम्मान दें और उनकी योग्यताओं को आगे बढ़ाएं, तभी देश सही अर्थ में तरक्की करेगा. सभी सम्मानित महिलाओं ने अपने अनुभवों को साझा किया. परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे, नोडल अधिकारी संजय प्रियदर्शी व उप निदेशक श्यामली कुमारी ने महिला दिवस से संबंधित कविता पाठ कर सभी को भावविभोर कर दिया.कार्यक्रम का संचालन संजय प्रियदर्शी व धन्यवाद ज्ञापन परविन्द कुमार ने दिया. मौके पर मुख्य अभियंता संजीत कुमार सिन्हा, दीपांकर चौधरी, जयंत बनर्जी, डीजीएम अनूप पुरकायस्थ आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-jharia-mla-handed-over-a-check-of-2-lakhs-to-the-daughter-of-cancer-afflicted-journalist/">

धनबाद : झरिया विधायक ने कैंसर पीड़ित पत्रकार की बेटी को सौंपा 2 लाख का चेक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही