Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डीवीसी प्रबंधन ने बढ़ाया किराया, दुकानदारों ने किया विरोध

Maithan : मैथन (Maithan)  मैथन श्रीराम मंदिर परिसर में रविवार 29 जनवरी को दुकानदार कल्याण समिति ने डीवीसी प्रबंधन द्वारा किराया बढ़ाने का विरोध किया है. दुकानदारों ने कहा कि डीवीसी द्वारा प्रतिवर्ष आवासों को तोड़े जाने के कारण परिसर की आबादी कम होती जा रही है. दूसरी ओर लगातार दो वर्षों से कोरोना महामारी व लॉकडाउन के कारण दुकानदारों की आर्थिक स्थिति भी चरमरा गई है. ऐसी स्थिति में   सौ प्रतिशत किराया बढ़ाना दुकानदारों को फांसी देने के बराबर है. दुकानदारों ने इसे अनैतिक बताया. दुकानदारों ने किराया वृद्धि का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया है. बैठक की अध्यक्षता प्रह्लाद साव ने की.  संचालन समिति के सचिव शंकर गांगुली ने किया. बता दें कि डीवीसी प्रबंधन ने दुकानों की जमीन का किराया 6 रूपये प्रति स्क्वायर फीट से बढ़ाकर 12 रुपये प्रति स्क्वायर फीट कर दिया है. बैठक में मानस चौधरी, रंजीत कुमार वर्णवाल, निमाईचंद्र घोष, मनोज कुमार प्रसाद, कन्हैया साहू, जय नारायण गिरी, पीआर मजूमदार, वरुण वर्णवाल, जयप्रकाश शर्मा, मनजीत सिंह, तापस मंडल, इंद्रजीत मंडल, विनोद सिन्हा, निर्मल शर्मा, विकास अग्रवाल, घनश्याम यादव, प्रमोद कुमार मंडल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही