Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: डीवीसी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ

Maithan :  स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 16 मई मंगलवार को डीवीसी मैथन परियोजना के रामानुज भवन के उद्यान में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली. कर्मचारियों ने स्वच्छ भारत के अनुरूप क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए एक वर्ष में 100 घंटे निस्वार्थ भाव से काम करने और स्वयं, परिवार, मोहल्ले, गांव और कार्यस्थल के साथ स्वच्छता की पहल करने की शपथ ली. डीवीसी के कार्यकारी निदेशक सह मैथन परियोजना प्रमुख एके दुबे ने हिन्दी में, जबकि सीई, सी एंड एम संतोष महापात्रा ने अंग्रेजी में शपथ ली. मौके पर के मार्गदर्शन, एके झा, जयंत बनर्जी,  डॉ यू कुमार, डी चौधरी, अनूप पुरकायस्थ, परविंद कुमार, सुश्री श्यामली सहित दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही