Search

 
 
 

धनबाद : डीवीसी के विस्थापितों का धरना जारी, प्रबंधन का वार्ता प्रस्ताव ठुकराया

 

नियोजन व मुआवजा की मांग को लेकर 7 जुलाई को करेंगे भूख हड़ताल ; वासुदेव

Maithon : डीवीसी मैथन के विस्थापित मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. विस्थापितों ने 6 जुलाई गुरुवार को भी प्रशासनिक भवन के समक्ष धरना जारी रखा. इधर, डीवीसी प्रबंधन ने विस्थापितों को उनकी मांगों पर विचार के लिए 12 जुलाई को डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में विस्थापित प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करने का आश्वसन दिया है, जिसे विस्थापितों ने मानने से साफ इनकार कर दिया. वास्तुहारा संग्राम समिति के महासचिव वासुदेव महतो ने डीवीसी स्पष्ट कहा कि  विस्थापित कोलकाता जाने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं. यदि प्रबंधन अपने खर्च पर ले जाने को कहे, तो हम तैयार हैं, वरना आंदोलन जारी रहेगा. महतो ने कहा कि 7 जुलाई को डीवीसी के स्थापना दिवस के मौके पर विस्थापित भूख हड़ताल करेंगे, इसके बाद मांगें पूरी होने तक अनिश्चिकालीन धरना जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि यह विडंबना ही है कि जिसकी जमीन पर डीवीसी बना, वे आज अपने हक के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हैं. धरना पर बैठने वालों में सुरेन्द्रनाथ मुर्मू, परेश मरांडी, विनोद बिहारी हेम्ब्रम, सुनील मरांडी, हाफीजउद्दीन अंसारी, रविशंकर सेन, हाफिज अंसारी, सुनील कुमार सोरेन, किशोरी सोरेन, लखी हेम्ब्रम, सुकुरमनी हेम्ब्रम, लखी बास्की सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष विस्थापित शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-maha-aarti-will-be-held-in-rajendra-sarovar-on-the-first-monday-of-sawan/">धनबाद

: सावन की पहली सोमवारी पर राजेंद्र सरोवर में होगी महाआरती [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही