Search

 
 
 

धनबाद : डीवीसी पेंशनर्स फोरम ने आवास भाड़ा बढ़ोतरी के खिलाफ उठाई आवाज

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) डीवीसी पेंशनर्स फोरम मैथन शाखा की बैठक सोमवार 30 मई को पेंशनर्स फोरम के सभागार में अर्जुन पाठक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में डीवीसी पेंशनर्स फोरम के साधारण संपादक एस महिन्ता के साथ तीन अन्य केन्द्रीय कमिटी के सदस्य भी मौजूद थे. बैठक में सर्वसम्मति से डीवीसी आवास के भाड़ा में बढ़ोतरी के आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की गई. कहा गया कि डीवीसी के नियमानुसार आवास भाड़ा तय करना होगा. इसके लिए डीवीसी प्रबंधन से बातचीत की जाएगी. सभी पेंशनरों की पेंशन मेथड-2 के तहत संशोधित करनी होगी. सेवानिवृत्त डीवीसी पेंशनरों को समय पर घड़ी देने, समय पर कम्युटेशन वैल्यु की रकम को री-स्टोर करने की भी मांग की गई. बैठक में जी राम, प्रदीप सिंह, रविन्द्र कुमार, एच बी प्रसाद, ओम् प्रकाश, राजदेव चौधरी, बादल प्रसाद, राजेंद्र सिंह, वी डी सिंह, डी एन यादव, परशुराम यादव, एस सी कुंभकार, कमला बाल्मिकी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/now-bear-the-heat-for-four-days-in-dhanbad-it-will-rain-again/">धनबाद

में अब चार दिन झेलिए गर्मी, फिर होगी बारिश [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही