Search

 
 
 

धनबाद : डीवीसी परियोजना प्रमुख ने मास के नये कार्यालय का किया उद्घाटन

 
‘सेव ट्री सेव लाइफ’ का दिया संदेश, पौधरोपण के साथ ज़रूरतमंदों के बीच किया कपड़ा वितरण
Maithon : सामाजिक संगठन मैथन आदर्श सेवा समिति (मास) का मैथन रांची कॉलोनी स्थित नये कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार 15 अगस्त को डीवीसी मैथन परियोजना प्रधान अंजनी कुमार दुबे ने किया. साथ ही 77वें स्वतंत्रता दिवस पर नये कार्यालय में झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर समिति ने "सेव ट्री सेव लाइफ" संदेश को लेकर नये कार्यालय परिसर और मिनी मार्केट में पौधरोपण किया गया. इस दौरान समिति ने 25 जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र का वितरण किया. कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव शंकर गांगुली ने किया. कार्यक्रम में डीवीसी के अधीक्षक अभियंता लोमस कुमार, वरीय प्रबंधन अभियंता बंधन कुमार राय, चितरंजन साहा, समिति के अध्यक्ष अशोक मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन पाठक विकल उपाध्यक्ष विनोद सिंह, आशीष गांगुली, लक्ष्मण शर्मा, डॉ. आरसी मिश्रा, अमरकांत मालवीय, जयंत गांगुली, सुदामा शर्मा, फनीभूषण मंडल, असीत बोस, चंद्र प्रकाश, उपेंद्रनाथ पाठक, सुनील दुबे, अंजना मुखर्जी, संगीता गांगुली, रिंकू घोष के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-people-celebrated-the-death-anniversary-of-former-prime-minister-atal-bihari-vajpayee-in-the-city/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : भाजपाइयों ने शहर में मनायी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही