Search

 
 
 

धनबाद : हिंदी को बढ़ावा देने के लिए डीवीसी को मिला प्रथम राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

 
पुणे में गृहमंत्री अमित शाह ने डीवीसी चेयरमैन एम.रघुराम को दिया पुरस्कार
Maithon : भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से गुरुवार 14 सितंबर को पुणे में आयोजित हिन्दी दिवस एवं अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन 2023 में पब्लिक सेक्टर क्षेत्र के कम्पनियों में हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए डीवीसी को प्रथम राजभाषा कीर्ति पुरस्कार दिया गया है. डीवीसी के चेयरमैन एम.रघुराम ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से यह पुरस्कार प्राप्त किया. पुरस्कार मिलने पर डीवीसी के अधिकारियों व कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. डीवीसी के जनसंपर्क अधिकारी संजय प्रियदर्शी ने कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा प्रथम कीर्ति पुरस्कार मिलना डीवीसी के लिए सम्मान व गौरव की बात है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-warning-of-agitation-if-the-period-of-vehicles-is-not-extended-in-ecl-mugma-area/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : ईसीएल मुगमा क्षेत्र में वाहनों की अवधि नहीं बढ़ाने पर आंदोलन की चेतावनी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही