Search

 
 
 

धनबाद : डीवीसी निजीकरण को बढ़ावा न दे, वरना होगा जोरदार आंदोलन

 
डीवीसी कर्मियों एवं पेंशनरों ने प्रदर्शन कर प्रबंधन को दी चेतावनी, 7 जुलाई को करेंगे सांकेतिक भूख हड़ताल Maithon : डीवीसी के पेंशन सिस्टम को दूसरे के हाथ में देने एवं डीवीसी को निजी कंपनियों को सौंपने के खिलाफ 4 जुलाई मंगलवार को डीवीसी ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ कर्मचारी एंड पेंशनर्स के बैनर तले कर्मियों एवं पेंशनरों ने प्रशासनिक भवन के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया. बाद में आंदोलनकारियों ने परियोजना प्रमुख, मैथन के माध्यम से डीवीसी के मेंबर सेक्रेटरी को ज्ञापन सौंपा. पेंशनर संतोष घोष ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन पेंशन निजी हाथों में देकर निजीकरण को बढ़ावा दे रही है. इसे पेंशनर बर्दाश्त नहीं करेंगे. अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आगामी सात जुलाई को डीवीसी के स्थापना दिवस  पर सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी. इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो डीवीसी मुख्यालय, कोलकाता में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. प्रदर्शन में डीवीसी पेंशनर्स फोरम की ओर से सचिव जी राम, डीवीसी कर्मचारी संघ की ओर से सचिव मदन मेहता, डीवीसी श्रमिक यूनियन की ओर से सचिव निशीथ मुखर्जी, हिंद मजदूर किसान यूनियन की ओर से सौगत बनर्जी एवं डीवीसी स्टाफ एसोसिएशन की ओर से सचिव राजू मुखर्जी सह संतोष घोष, धर्मदेव सिंह, केके त्रिपाठी, प्रशांत कविराज, नवेन्दू चक्रवर्ती, प्रदीप सिंह, राजेंद्र यादव, आरपी सिंह, मीरा सिंह, कावेरी आड्या, दीपा विश्वास, अनीता महतो, लतीका नाथ, बादल प्रसाद, ओम प्रकाश, भोला सिंह, सुधीर पांडेय, सुमन झा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rail-stop-movement-of-kurmi-samaj-on-20th-september/">धनबाद

: कुर्मी समाज का 20 सितंबर को रेल रोको आंदोलन [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही