Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डीवीसी ने रोकी सप्लाई, घंटों गुल रही बिजली

Dhanbad : डीवीसी ने 28 मई रविवार को 6 घंटे तक गोधर सर्किट वन और टू में बिजली की सप्लाई बंद रखी. आंधी और बारिश से खराब उपकरणों की मरम्मत के नाम पर दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक आधे शहर से बिजली गायब रही. केंदुआ, करकेंद्र, गोधर, मटकुरिया, बैंक मोड़, अशोक नगर, शास्त्री नगर, पुराना बाजार के कुछ इलाके, नया बाजार, भूली मोड़, वासेपुर, पांडरपाला, हीरापुर, बड़टांड़, हाउसिंग कॉलोनी, धैया, ठाकुर कुल्ही, हरि मंदिर रोड, हटिया, पार्क मार्केट, जेसी मल्लिक, दामोदरपुर और विनोद नगर आदि इलाकों में लोग बिजली नहीं रहने से परेशान रहे.   हालांकि बिजली विभाग ने कांड्रा ग्रिड की मदद से रोटेशन के आधार पर सभी इलाकों में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की.दी. इसके अलावा सुबह से 12 बजे तक और शाम छह बजे के बाद लोडशेडिंग जारी रही. लोडशेडिंग के कारम भी लोग हलकान रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही