Search

धनबाद : अपने आवास लीज पर देगा डीवीसी, सिक्योरिटी मनी 2 लाख रुपए

Maithon : डीवीसी के रिटायर्ड कर्मचारियों व क्षेत्र के दुकानदारों ने अपनी समस्याओं को लेकर 16 मई को डीवीसी प्रशासनिक भवन के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक अरूप चटर्जी कर रहे थे. अंत में परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे के साथ वार्ता हुई. अरूप चटर्जी ने कहा कि डीवीसी पेंशनर्स समाज के लोग जो डीवीसी के ही रिटायर्ड कर्मी हैं,  बीस गुणा अधिक आवास भाड़ा दे रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें आवास खाली करने का नोटिस दिया जा रहा है. इस पर परियोजना प्रमुख ने कहा कि यह रुटीन वर्क है. फिलहाल कोई आवास खाली नहीं कराया जाएगा. लोग भ्रमित न हों. डीवीसी अपने आवासों को लीज पर देने जा रहा है. इसके लिए सर्वे का काम चल रहा है. लीज के लिए दो लाख रुपये सिक्योरिटी के रूप में जमा करने होंगे. वार्ता में दुकानदारों की समस्याओं पर आगे चर्चा करने पर सहमति बनी. वार्ता में जी राम, राजेन्द्र यादव, एनके तांती, श्रवण प्रसाद आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-successful-children-honored-in-karate-grading-and-belt-test/">धनबाद

: कराटे ग्रेडिंग व बेल्ट टेस्ट में सफल बच्चे हुए सम्मानित  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp